दो परिवारों के लिए दुर्भाग्य लेकर आया मंगलवार ।

Spread the love

दो परिवारों के लिए दुर्भाग्य लेकर आया मंगलवार

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मृत्यु एवं एक हुआ जख्मी।

लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे डूंगरबोरा गाँव के पास आज सुबह वेगनार नंबर Uk03TA 2479 के 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से उसमें सवार दो लोगों की मौके में ही मृत्यु तथा एक व्यक्ति घायल हो गया । घटना का समाचार मिलते ही तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी एनडीआरफ पुलिस ,फायर ब्रिगेड, चिकित्सा दल ,राजस्व कर्मियों को साथ लेकर घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। घायलों को बड़ी मुश्किल से दुर्घटना स्थल से निकाला गया जहां पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद जिनका स्थानीय स्तर पर आरोग्य मंदिर में डॉ मंजीत सिंह कि टीम द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिये गये। मृतकों में वाहन चालक मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम 28 वर्ष तथा कमलेडी गांव कि मनीषा पत्नी कमल राम उम्र 22 वर्ष तथा घायल विक्रम राम पुत्र सुरेश राम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम डूंगराबोरा शामिल है, घायल विक्रम को जिला चिकित्सालय में दाखिल किया गया है । तहसील जगदीश सिंह नेगी के अनुसार उक्त वाहन लोहाघाट कि ओर आ रहा था प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन के आगे एकाएक आई महिला को बचाने के चक्कर में वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार लगातार दुर्घटना स्थल में राहत व बचाव कार्य कि जानकारी ले रहे थे तथा मृतक के परिजनों को कोई दिक्कत न हो दोनों शवों का स्थानीय स्तर पर पोस्टमार्टम करने कि विशेष अनुमति दी गई । जिलाधिकारी के आदेश पर दोनों मृतकों के शवो को उनके घरों तक पहुंचाया गया जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सालय में दाखिल विक्रम राम को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिए जाने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है ।

Jaya punetha editor in chief ।