खेतीखान में बनेगा 679 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला पार्किंग स्थल: जिलाधिकारी ने किया भूमि नि*रीक्षण, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य*।

चंपावत 04 नवंबर 2025

खेतीखान में बनेगा 679 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला पार्किंग स्थल: जिलाधिकारी ने किया भूमि नि*रीक्षण, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जनपद के सतत विकास की दिशा में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मंगलवार को खेतीखान क्षेत्र में 679 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग स्थल की भूमि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी औपचारिक कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का कार्य समयबद्ध रूप से आरंभ हो सके।

ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री बृजमोहन आर्या ने अवगत कराया कि प्रस्तावित दो मंजिला भवन में कुल 42 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना प्रस्ताव विभागीय व्यय समिति की स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन से खेतीखान क्षेत्र में पर्यटन एवं स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी, साथ ही वाहनों की पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा।

इस दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement