आज दिनांक 03 नवम्बर, 2025 को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जंयती वर्ष-2025 के अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी सुश्री सीमा बंगवाल के दिशा-निर्देशन में कोषाधिकारी, श्री मयंक सक्सेना की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर सभागार में ई-पेंशन से सम्बन्धित शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपकोषागार टनकपुर से सम्बद्ध विभागों से आये आहरण वितरण अधिकारियों / कार्यालय सहायकों को श्री मुकेश कुमार, सहायक लेखाकार द्वारा प्रोजक्टर के माध्यम से ई-पेंशन स्वीकृति से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। ई-पेंशन स्वीकृति कार्य के अन्तर्गत कार्मिकों के सेवानिवृत्ति / सेवाकाल में कार्मिक के मृत्यु होने के उपरान्त ई-पेंशन प्रपत्रों को तैयार करने में आने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। एवं साथ ही ई- पेंशन से सम्बन्धित शासनादेशों एवं वेतन निर्धारण की भी विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। विभिन्न विभागों से आये आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा ई- पेंशन से सम्बन्धित प्रश्न शिविर में उठाये गये, जिनका त्वरित समाधान कोषाधिकारी श्री मयंक सक्सेना एवं उपकोषाधिकारी श्री मनोज कुमार जोशी द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के लगभग 40 आहरण वितरण अधिकारी / कार्यालय सहायक उपस्थित रहे।

शिविर में श्री मनोज कुमार जोशी, उपकोषाधिकारी, श्री मनोज सिंह कुंवर, सहायक कोषाधिकारी, लेखाकार श्री अनिल कुमार, श्री विक्रम सिंह राणा, सहायक लेखाकार श्री नितिन जोशी, मजहर हुसैन, श्री अमन जोशी आदि उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement