आदर्श चंपावत – विकसित चंपावत की दिशा में एक और सशक्त कदम।

मानेश्वर समाचार।

3 नवम्बर 2025

आदर्श चंपावत – विकसित चंपावत की दिशा में एक और सशक्त कदम।

आदर्श चंपावत – विकसित चंपावत की दिशा में एक और सशक्त कदम।

जनपद चंपावत में स्थित सर्किट हाउस का जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

राज्य सरकार द्वारा पूर्व स्वीकृति ₹8.20 करोड़ को बढ़ाते हुए अब ₹11.41 करोड़ की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है।

यह भवन विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्रामगृह के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कार्य में भवन की मजबूती, भूकंपीय सुरक्षा तथा स्थानीय पहाड़ी–कुमाऊँनी स्थापत्य शैली का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत हो सके।

कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी ने सर्किट हाउस के विस्तारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की।

यह परियोजना “आदर्श चंपावत, विकसित चंपावत” की दिशा में एक और प्रेरणादायी उपलब्धि है।

#AdarshChampawat #ViksitChampawat #UttarakhandVikas #PWD #Infrastructure #ChiefMinisterUttarakhand #Champawat

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement