शारदा कॉरिडोर टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक,धार्मिक पर्यटन विकास के खुलेंगे नए द्वार-मुख्यमंत्री।

Spread the love

शारदा कॉरिडोर टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक,धार्मिक पर्यटन विकास के खुलेंगे नए द्वार-मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री की परिकल्पना के मॉडल जिले में रोज जुड़ती जा रही है विकास की नई कड़ियां।

चंपावत। मॉडल जिले में पर्यटन,धार्मिक पर्यटन, विकास, रोजगार एवं लोगों के जीवन को सरल बनाने तथा उनमें नई खुशियां लाने की लगातार कड़ियां जुड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मॉडल जिला चंपावत आज ऐसी दौड़ में शामिल है, जहां विकास के साथ युवाओं की आशाओं एवं आकांक्षाओं में पंख लगते जा रहे हैं। शारदा घाट में 185.20 करोड़ रुपए लागत से शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए कहा यहां विश्व स्तरीय ऐसा घाट तैयार किया जा रहा है। जहां भक्ति और शक्ति के उपासक अपनी नई आध्यात्मिक यात्रा से जोड़ेंगे बल्कि निकट भविष्य में वर्षभर संचालित होने वाले पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालु एवं पर्यटकों के बढ़ने से यहां आर्थिक समृद्धि का नया दौर शुरू होगा। बनबसा से बूम तक शारदा कॉरिडोर के प्रस्तावित दायरे में ऐसे कार्य किए जाएंगे, जिससे उन पर यहां के लोगों की भविष्य की आशाएं टिकी होंगी। यहां धर्म, संस्कृति, प्रकृति, आस्था, पर्यावरण संरक्षण का ऐसा घालमेल देखने को मिलेगा, जो हमारे युवाओं के सपने में नए पंख लगाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा यहां ऐसा आरती स्थल बनाया जा रहा है जिसे देखने वाले लोग अन्य लोगो को यहां आने के लिए प्रेरित करेंगे। यहां अत्याधुनिक तकनीक से ऐसा कार्य किया जा रहा है, जिससे शारदा नदी प्रदूषण से मुक्त होने के साथ उसकी अविरलता और निर्मलता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कॉरिडोर के निर्माण में कुछ बन भूमि पड़ रही है, जिसे हस्तांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह परियोजना यूएनआईडीबी के द्वारा संचालित की जाएगी। इसमें डांडा एवं चूका जैसे राजस्व क्षेत्र की भूमि को शीघ्र हस्तांतरण किया जाएगा। कॉरिडोर को और बेहतर रूप व स्वरूप देने के लिए क्षेत्र के जानकार लोगों से रायसुमारी की गई है। यह कॉरिडोर भावी पीढ़ी के लिए एक सपना एवं आज की पीढ़ी के लिए एक विरासत बन जाएगा। इससे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा,शंकर पांडे, प्रकाश तिवारी, आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, गोविंद सामंत, डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति एडीएम केएन गोस्वामी, सीडीओ डॉ जीएस खाती ने मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्वागत किया।

Jaya punetha editor in chief ।