मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले को दी 115.23 करोड रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगात।
जीएसटी जागरूकता रैली का मुख्यमंत्री ने किया नेतृत्व।
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आदर्श चंपावत जनपद को 115 करोड़ 23 लाख रुपए लागत की 43 विभिन्न विभागों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यासा किया। मुख्यमंत्री ने कहा जिले के लोगों के जीवन को सरल बनाने एवं यहां के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वह सभी साधन वे संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे वे अपने प्रतिभा के बल पर सफलता की ऊंचाइयों को छू सके। उन्होंने जीजीआईसी की छात्राओं के संग भोजन किया तथा आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए कहां की वे जीवन का ऊंचा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े।आज हर क्षेत्र में हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा व सफलता का डंका बजा रही है। जिस पर हमें गर्व होता है। चंपावत बाजार में मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से संवाद कर उन्हें जीएसटी में दी गई रियायत की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे नेता हैं जो लोगों की भलाई के लिए रात दिन सोचते रहते है। इस अवसर पर लधियाघाटी क्षेत्र से आए मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह बोहरा के नेतृत्व में आए मोहन टिटगांई, दीपक कुलियाल,, प्रदीप जोशी, मोहन मेहता आदि लोगों ने डिग्री कॉलेज एवं यहां के अस्पताल का उच्चीकरण करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
Jaya punetha editor in chief ।



