आदर्श चंपावत की परिकल्पना से आदर्श उत्तराखंड का होगा स्वप्न साकार- मुख्यमंत्री।

Spread the love

आदर्श चंपावत की परिकल्पना से आदर्श उत्तराखंड का होगा स्वप्न साकार- मुख्यमंत्री।

उत्तराखंड में किसी भी हालत में जिहादियों के मनसूबो को नहीं होने दिया जाएगा कामयाब।

चंपावत में मुख्यमंत्री का लोगों ने किया ऐतिहासिक भावपूर्ण स्वागत।अपने स्वागत से अभीभूत हुए मुख्यमंत्री।

चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जब मैं अपने चंपावत जिले में आता हूं तो आम लोगों के उत्साह उमंग व बुजुर्गों के चेहरों के मुस्कान देखकर मेरी ऐसी बैटरी चार्ज हो जाती है। जिससे मेरी कार्य क्षमता दुगनी होने से मैं उत्तराखंड के विकास के लिए सोचने और समझने का मुझे और ताकत मिलती है।चंपावत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री अपने भावपूर्ण स्वागत से बहुत अविभुत दिखे।उन्होंने कहा आज हम श्री राम एवं राष्ट्र की ऐसी थीम पर कार्य कर रहे हैं जहां भारत माता का आंचल इतना शक्तिशाली होता जा रहा है कि पहले जहां हम रक्षा उत्पादन को आयात किया करते थे आज उन्हें उत्पादों के हम निर्यातक बन गए हैं।आज देश इतना सशक्त हो गया है कि विदेशी ताकतें, भारत की दिशा को दशा की ओर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। वैश्विक स्तर पर भारत की विशिष्ट पहचान बनी है अर्थव्यवस्था के मामले में हम तीसरी पंक्ति में खड़े होने जा रहे हैं।देश का हर शहर पहले दंगो की चपेट में रहता था।आज यह अतीत की बातें रह गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश चौतरफा प्रगति कर रहा है। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक हमारा परचम लहरा रहा है। आज दुनिया के देश भारत की ओर टकटकी निगाह लगाए हुए हैं।वहीं देश के भीतर ऐसी राजनीतिक ताकत है जिन्हें जनता द्वारा ठुकरा दिया गया है लेकिन वह देश को कमजोर करने में तुले हुए है।जीएसटी दरो में कटौती किए जाने से अब वह गरीब महिला भी फ्रिज खरीद पा रही है जिसके लिए इसे खरीदना एक दिवास्वप्न बना हुआ था। मुख्यमंत्री ने “अपना देश अपना वेष‌’ की वकालत करते हुए कहा हर व्यक्ति देश में बने उत्पादों का प्रयोग करेंगे तो इससे हम अपने ही देश के किसनो, कारीगरों व दस्तकारों को और मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि “आदर्श चंपावत’आज हर क्षेत्र में तेजी से पांव पसार रहा है। आध्यात्मिक जोन के रूप में जिले की विशिष्ट पहचान बन रही है। आदर्श चंपावत से ही आदर्श उत्तराखंड की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने उत्तराखंड में बदलती डेमोग्राफी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा यह समस्या हमें कांग्रेस से विरासत में मिली है।हमारी सरकार ने नौ हजार हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य बनने के बाद जहां 13 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल पाई थी वहीं मैने चार वर्ष के कार्यकाल में 26500 लोगों को सरकारी नौकरियों से जोड़ा है। यही नहीं परीक्षाओं को एक ईमानदार व्यवस्था के तहत संचालित करने के कारण एक प्रतिभाशाली युवक आज तीन-तीन परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो रहे हैं।उन्होंने कहा एलटी शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति देने के बाद शिक्षामित्र की सेवाएं बनी रहेगी मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड का युवा नए भारत के निर्माण का शिल्पी है। वह हमारी सरकार की अमूल्य ऐसी धरोहर है। जिसके हितों कि रक्षा व सुरक्षा करना हमारा पूर्ण दायित्व है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का जिले के और छोर से आए लोगों ने भावपूर्ण स्वागत किया।संचालन मुकेश कलखुडिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला प्रभारी गुंजन सुखेगा, नगर पालिका के चेयरमैन प्रेमा पांडे, गोविंद वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, महेंद्र ढेक,सतीश चंद्र पांडे, सुभाष बगौली समेत तमाम लोगों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ एवं एवं हर क्षेत्र में अपना अनुभव बटोर कर अपनी लंबी आयु पार कर चुके लोगों से सीधा संवाद किया। कहां आप लोगों के पास ज्ञान और अनुभव का ऐसा खजाना है जिसका दोहन आदर्श चंपावत के रूप में करना चाहते हैं। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री की हर पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि आज हम लोग एक ऐसे आदर्श चंपावत के गवाह बनने जा रहे हैं। जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

Jaya punetha editor in chief ।