पांच दिवसीय वाराही दीप महोत्सव शुरू होगा एक नंबर से
आयोजक समिति द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू की तैयारिया जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन ।
देवीधूरा वाराही धाम में पांचवा दीप महोत्सव 1 नवंबर से शुरू होगा जिसकी व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है समाज में व्याप्त नसे एवं सामाजिक कुरितियो को दूर करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय युवाओं द्वारा आयोजित किए गए इस दीप महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है तथा इसकी आयोजन में अल्मोड़ा नैनीताल सीमा से जुड़े गांवों के लोग भी अपनी पूरी भागीदारी करते हैं सोमवार को आयोजन समिति की ओर से मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट विक्रम कठायत विनोद जोशी राकेश बिष्ट नवीन राना नरेंद्र सिंह बिष्ट नरेंद्र नाथ गोस्वामी प्रकाश मेहरा संजय लमगड़िया आदि लोग जिलाधिकारी मनीष कुमार से मिले तथा उन्हें आयोजन के संबंध में जानकारी दी जिलाधिकारी ने आयोजन समिति को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और पहली बार एक से तीन नवंबर तक किताब कौतिक भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के पुस्तकों का स्तर लगाए जाएं ।
Jaya punetha editor in chief ।



