विजयादशमी/दशहरा पर्व पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपदवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*।

Spread the love

चम्पावत, 02 अक्टूबर 2025

*विजयादशमी/दशहरा पर्व पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपदवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों को विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और नवीन ऊर्जा का संचार करे।

जिलाधिकारी श्री कुमार ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह महापर्व याद दिलाता है कि अंततः असत्य पर सत्य, और बुराई पर अच्छाई की विजय सुनिश्चित है।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की कि वे इस पर्व को परंपरागत उल्लास, सौहार्द और एकजुटता के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा, “विजयादशमी हमें केवल बुराई पर अच्छाई की जीत की याद ही नहीं दिलाती, बल्कि यह एकता और सहयोग का भी संदेश देती है।”

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद की प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Jaya punetha editor in chief ।