शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण और शिकायतकर्ता से संवाद पर जिलाधिकारी का जोर*।

चम्पावत 27 सितंबर 2025

*शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण और शिकायतकर्ता से संवाद पर जिलाधिकारी का जोर*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्राप्त शिकायत/प्रकरण को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन आम जनता की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर वास्तविक समाधान की भावना से किया जाए और प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी कहा गया कि लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लें।

बैठक में उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, उप जिला अधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर, यूपी जिला अधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement