चंपावत 27 सितम्बर 2025
*“जिला स्तरीय पत्रकार समिति बैठक: पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा*
जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों ने जनपद में पत्रकारों से जुड़े मुद्दों तथा शासन-प्रशासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित एवं प्रसारित करने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की शुरुआत में जिला सूचना अधिकारी एवं समिति के सदस्य सचिव श्री धीरज कार्की ने जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया। उन्होंने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पत्रकार उत्पीड़न संबंधी मामलों पर विचार कर उनका निस्तारण करना, प्रशासन एवं प्रेस के बीच संबंधों को सुदृढ़ करना तथा शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना समिति का मुख्य उद्देश्य है।
बैठक में पत्रकार सदस्यों ने विभिन्न सुझाव रखे। इनमें वीआईपी/वीवीआईपी भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बनाए जाने वाले मीडिया सेंटर में केवल अधिकृत पत्रकारों को ही प्रवेश की अनुमति देने, पत्रकारों की मान्यता से जुड़े मुद्दों तथा जनपद मुख्यालय में प्रेस क्लब की स्थापना की आवश्यकता जैसे विषय प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पत्रकारों से जुड़े सभी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की जिला सूचना कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों के लिए पुलिस विभाग द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें कानून सम्बन्धी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
पत्रकार सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया कि विभागीय अधिकारियों एवं प्रेस प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक समय-समय पर आयोजित की जाए, जिससे एक ही मंच पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुँच सके। इस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिंह राणा, समिति के पत्रकार सदस्य श्री चंद्र बल्लभ ओली, श्री जया पुनेठा, श्री हरीश चंद्र पांडे, श्री जीवन बिष्ट सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



