दूरस्थ गांव के लोग भी रूबरू हुए होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से।
चंपावत। सुदूर बकोड़ा गांव के लोग पहली बार होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से रूबरू हुए। जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक नगरकोटी के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय के प्रभारी होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ कमल कुमार के नेतृत्व में गांव में जाकर शिविर लगाया गया। जिसमें 69 लोगों ने इस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। शिविर के संचालन में प्रकाश राम ने सहयोग दिया। डॉ कमल कुमार ने लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा की खूबियों की भी जानकारी दी। कहा कि इस दवा के सेवन से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है।




