जिलाधिकारी की “क्विक एक्शन” की कार्य संस्कृति का “क्विक रिस्पांस” से,दे रहे हैं अधिकारी जवाब।

Spread the love

जिलाधिकारी की “क्विक एक्शन” की कार्य संस्कृति का “क्विक रिस्पांस” से,दे रहे हैं अधिकारी जवाब।

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की “क्विक एक्शन” की कार्य संस्कृति से अब अधिकारी भी ऐसे आदि हो चुके हैं, की अब कार्यों को लटकाने, टरकाने का दौर गया। जन समस्याओं का तेजी के साथ समाधान होने के कारण अब फरियादियों की लगातार संख्या भी बढ़ती जा रही है। खर्ककार्की गांव के मनोहर जोशी उस वक्त हैरान रह गए जब तीन दिन पहले उन्होंने लंबे समय से चली आ रही अपनी पेयजल की परेशानी जिलाधिकारी को बताई। तो उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि तीसरे दिन जब वह बाजार गए थे तो वहां से लौटने तक जल संस्थान का कर्मचारी जल संयोजन के लिए घर में उसका इंतजार कर रहा था। पेयजल सुविधा मिलने से उसके परिवार की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं था। इस परिवार के बुजुर्गों ने जिलाधिकारी को अपना न केवल आशीर्वाद दिया बल्कि आभार भी जताया।

उधर राष्ट्रीय_ राजमार्ग सहित ग्रामीण सड़क संपर्क मार्ग में सफाई और झाड़ियां का कटान करने का संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा आदेश देने के दूसरे दिन से ही कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया। झाड़ियां कटने से सड़क चौड़ी दिखाई देने लगी है, तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा भी कम हो गया है। इस बीच ग्रामीण संपर्क सड़क सभी मार्गों में तेजी से झाड़ियां का कटान चल रहा है। लोनिवि के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया एवं लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल का कहना है कि ग्रामीण सड़क मार्गों में बरसात के कारण उगी झाड़ियों को काटने का कार्य विभिन्न स्थानों में किया जा रहा है।जिसके लिए लोगों ने जिलाधिकारी एवं लो नि वी के अधिकारियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

Jaya punetha editor in chief ।