सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान ।

 मानेश्वर समाचार

चंपावत 26 मई 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के तत्वाधान में “सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन” अभियान के अन्तर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत, ड्रग इन्सपेक्टर शनीरज एवं ड्रग इन्सपेक्टर हर्षिता, वरिष्ठ फार्मेसिस्ट अधिकारी चम्पावत श

भूपेश जोशी द्वारा सोमवार को चम्पावत मुख्यालय स्थित खर्कवाल मेडिकल स्टोर शान्त बाजार, चेतन मेडिकल स्टोर, खर्कवाल मेडिकल स्टोर मार्केट चम्पावत का औचक निरीक्षण किया गया। मेडिकल स्टोर में एक्सपॉइरी दवाइयों और उनकी बिक्री की जांच की गई, साथ ही एक्सपॉइरी दवाइयों के निस्तारण की जांच की गई।

साथ ही मेडिकल स्टोर पर मरीजों को क्रय की जाने वाली दवाइ‌यों के पक्के बिलों की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट के लाइसेन्स और उनके द्वारा वास्तविक रूप से कार्य किए जाने की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण में जो कमियां पाई गई तथा मौके पर मौजूद मरीजों को एक्सपॉइरी दवाइयों के प्रति जागरूक रहने और पक्का बिल प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पूरे चम्पावत जिले में आगे भी जारी रहेगा।

Jaya punetha editor in chief  संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9411399134

7817899503

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement