लोहाघाट व टनकपुर में तहसील दिवस आयोजित, शिकायतों का त्वरित निस्तारण* ।

Spread the love

चम्पावत 16 सितम्बर 2025

*लोहाघाट व टनकपुर में तहसील दिवस आयोजित, शिकायतों का त्वरित निस्तारण*

चम्पावत के साथ साथ जनपद में तहसील दिवस का आयोजन लोहाघाट और टनकपुर में किया गया। टनकपुर तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाकी सभी शिकायतों का अविलम्ब निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

वहीं लोहाघाट तहसील दिवस में कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं। यह कार्यक्रम तहसीलदार जगदीश नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्राप्त शिकायतों में 2 लोक निर्माण विभाग, 2 जल संस्थान एवं 1 जिला पंचायत संबंधी शिकायत शामिल थी। सभी मामलों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी श्री आकाश जोशी, खंड विकास अधिकारी श्री कविन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।