मानेश्वर समाचार
31 मई 2025
अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर किमतोली, देवीधुरा एवं चम्पावत में आयोजित किए गए कार्यक्रम।
चंपावत – अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों में रैलिया एवं गोष्ठी आयोजित कर तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। चंपावत में राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत एवं एडवोकेट शंकर दत्त पांडे द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने तंबाकू को इतना घातक बताया कि सिगरेट की एक कश व्यक्ति को मौत के नजदीक पहुंचा देती है। उन्होंने व्यापक स्तर पर जन जागरण पर जोर दिया। डीपीएम गौरव पांडे के संचालन में सीएमओ डॉ देवेश चौहान ने कार्यक्रम की अवधारणा पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट की देखरेख में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन में ममता मिश्रा व उपेंद्र उप्रेती ने सहयोग किया।
उधर राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली में विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ के तथावधान में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं की रैली मुख्य मार्ग से होते हुए गुजरी। प्रधानाचार्य मुरली मनोहर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तंबाकू को हर व्यक्ति के लिए बेहद घातक बताया। इस अवसर पर प्राधिकरण के बृजेश जोशी ने अपने विचार रखें। आशा राय के निर्देशन में तंबाकू से होने वाले नुकसान पर आधारित लघु नाटिका ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सतीश जोशी, संतोष सिंह, सीमा पांडे,विनोद जोशी,नवीन भट्ट, कैलाश गिरी, महरोज़ मियां, थानाध्यक्ष पिंकी ने भी अपने विचार रखें। इधर माँ बाराही धाम में चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बाराही मंदिर से जुड़े लोगो के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी बाइक रैली में भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट के संचालन में वक्ताओं ने किसी भी प्रकार के नशे को स्वास्थ के लिए घातक बताया। देवीधुरा चौकी प्रभारी देवेन्द्र बिष्ट ने कहा की आज विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाने वाले व्यक्ति इतना महान है की बर्बाद होते जा रहे परिवारो को नया जीवन दे रहा है।
माँ बाराही धाम एवं किमतोली में निकाली जा रही जागरूकता रैली एवं चम्पावत में गोष्ठी को संबोधित करते दर्जा राज्य मंत्री।
Jaya punetha editor in chief संवादाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।




