चम्पावत 16 सितम्बर 2025
*नशा मुक्त समाज के संदेश के साथ टनकपुर, चम्पावत व लोहाघाट में फिटनेस रेस का आयोजन*
*नशा मुक्ति अभियान के तहत 350 से अधिक प्रतिभागियों के साथ टनकपुर में दौड़, चम्पावत व लोहाघाट में भी उत्साहपूर्ण कार्यक्रम*
जनपद चम्पावत में सेवा, सुशासन और समर्पण के तहत टनकपुर, चम्पावत और लोहाघाट में फिटनेस रेस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के तत्वाधान में संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य व फिटनेस को बढ़ावा देना था।
टनकपुर में आयोजित नशा मुक्त दौड़ चंदनी से सुमंगलम होटल तक आयोजित हुई, जिसमें 350 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से नशा मुक्त जीवन का संदेश समाज तक पहुँचाया।
वहीं, चम्पावत में 150 से अधिक और लोहाघाट में 100 से अधिक नागरिकों ने फिटनेस रेस में भाग लेकर इस अभियान को मजबूती प्रदान की। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन और नशा मुक्त समाज की शपथ ली और कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाया।
Jaya punetha editor in chief ।




