स्वाला क्षेत्र में वर्षा से अवरुद्ध मार्ग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए जल्द खोलने के निर्देश*।

चम्पावत 12 सितम्बर 2025

*स्वाला क्षेत्र में वर्षा से अवरुद्ध मार्ग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए जल्द खोलने के निर्देश*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने भारी वर्षा से प्रभावित मार्गों के सुचारुकरण कार्यों की स्वयं स्थलीय समीक्षा कर रहे हैं। इस क्रम में आज उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के स्वाला क्षेत्र पहुँचे और वहाँ वर्षा से अवरुद्ध मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द खोलने की कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग शीघ्र सुचारु कर आमजन की आवाजाही में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान दिया जाए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement