दून पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,पांच अभियुक्त मौके पर गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी।

मानेश्वर समाचार।

2 सितंबर 2025

एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने हरबर्टपुर स्थित एक मकान में की आकस्मिक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान किराये के मकान में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे केयर टेकर सहित 5 अभियुक्तों जिनमे दो महिलाए व तीन पुरूष मौके पर गिरफ्तार किए गए जबकि देह व्यापार संचालित करने वाले मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिस पर AHTU देहरादून तथा विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीती रात्रि में हरबर्टपुर स्थित सोनिया बस्ती निकट बिजली घर के पास वार्ड नंबर 5 में एक मकान में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को मकान के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष तथा 2 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा मकान के केयर टेकर सहित सभी 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु०अ०सँ०- 249/25 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत किया गया। पूछताछ में मकान के केयर टेकर जय नारायण शर्मा पुत्र मनीष महेश आनंद शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त मकान को राजकुमार नाम के व्यक्ति द्वारा किराये पर लिया गया है। जिसमे उनके द्वारा बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता है तथा अभियुक्त जय नारायण द्वारा उक्त मकान की देखभाल तथा प्रबंधन का कार्य देखा जाता है। अभियुक्त राजकुमार द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उनसे डील करते हुए कमरे में बुलाया जाता है तथा अभियुक्त जय नारायण द्वारा उनसे पैसे लेकर उन्हें महिलाओं,युवतियों के पास भेजा जाता है। फरार अभियुक्त राजकुमार पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में जय नारायण शर्मा पुत्र महेश आनंद शर्मा निवासी ग्राम कांडा, पो. गडोली, थाना बड़कोट, जनपद- उत्तरकाशी, उम्र 45 वर्ष,हरि किशोर पुत्र शिव शरण निवासी मंडी चौक चिरंजीपुर, थाना विकास नगर, देहरादून, उम्र 45 वर्ष,विक्की पुत्र राकेश कुमार निवासी रामबाग हरबर्टपुर, उम्र 26 वर्ष, आंचल पुत्री दल बहादुर निवासी बनारस स्टेशन ग्राम बहादुरपुर, थाना बहादुरपुर, जिला बनारस, उत्तर प्रदेश हाल पता कैंप, जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 23 वर्ष, सिमरन चौधरी पत्नी जसविंदर सिंह निवासी लोनी मुस्तफाबाद, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष जबकि

वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बाल्मिकी कॉलोनी, विकास नगर है।

पुलिस टीम :-

उक्त छापेमारी व अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली AHTU देहरादून की टीम में निरीक्षक हरिओम राज चौहान, प्रभारी AHTU,अ०उ०नि० बबीन सिंह

,म०हे०कां० रचना डोभाल,कां० देवेंद्र सिंह, प्रदीप रावत व म०कां० आरती तथा कोतवाली विकासनगर की टीम में उ०नि० संदीप पवार, कां० राजेंद्र बर्थवाल शामिल रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement