सड़क पर चलने वाले लोगों की जान पर किसी भी समय भारी पड़ सकती है पीडब्ल्यूडी की लापरवाही।

सड़क पर चलने वाले लोगों की जान पर किसी भी समय भारी पड़ सकती है पीडब्ल्यूडी की लापरवाही।

लोहाघाट: लोहाघाट देवीधुर सड़क मार्ग में छिनकाछीना के पास मोड में बना गड्ढा किसी भी समय इस मार्ग पर यातयात करने वाले लोगों की जीवन पर भारी पड़ सकता है। इस स्थान मोड होने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। लेकिन लोनिवि के अधिकारियों की नजर इस गड्ढे पर नहीं पड़ रही है। हो सकता है कि वे किसी जानलेवा दुर्घटना का इंतजार कर रहे हों। यह गड्ढा सड़क पर ऐसे स्थान पर बना है जहां बाइक का पहिया उसमें समा सकता है। मजे की बात यह है कि इस स्थान में विभाग ने खतरे के कोई संकेत भी नहीं लगाए हैं और न ही गड्ढे के पास पत्थर लगाए हैं। विभाग की इस लापरवाही से आस पास के लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं समाज सेवा नंदू पाण्डेय ने दुर्घटना की आशंका को देखते उस स्थान में एक पेड़ की टहनी और सीमेंट का कट्टा डालकर खतरे का संकेत बनाया है। उन्होंने बताया कि यह नजर पिछले दो सत्ता से देखते आ रहे हैं और कई दो पहिया वाहन सवार इस गड्ढे के कारण गिर चुके हैं। अभी हल में इस सड़क पर गड्ढे भी भरे गए लेके इतना बड़ा गड्ढा किसी को नजर नहीं आए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement