*सुरक्षित दवा – सुदृढ़ जीवन अभियान के अंतर्गत मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण* ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 31 अगस्त 2025

*सुरक्षित दवा – सुदृढ़ जीवन अभियान के अंतर्गत मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण*

*बाराकोट क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित*

जनपद चंपावत में सुरक्षित दवा – सुदृढ़ जीवन अभियान के तहत शनिवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बाराकोट एवं चौमेल क्षेत्र के मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बाराकोट क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर स्वामी/संचालक निरीक्षण दल को देखकर मौके पर स्टोर बंद कर फरार हो गए। इस पर सचिव महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में निरीक्षण दल द्वारा सभी मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई।

निरीक्षण टीम ने चौमेल क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहाँ औषधियों के उचित भंडारण की समीक्षा की गई। निरीक्षण दल ने केंद्र संचालक को एक्सपायर्ड दवाओं को पृथक रखने एवं नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत ने बताया कि जनपद में मेडिकल स्टोरों का सत्यापन अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और नियम विरुद्ध पाई जाने वाली किसी भी गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण टीम में श्री भवदीप रावते, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत, औषधि निरीक्षक हर्षिता, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

Jaya punetha editor in chief ।