मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पशुपालकों को मिला लाभ*।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 29 अगस्त 2025

*मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पशुपालकों को मिला लाभ*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन एवं राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी, चम्पावत के तत्वावधान में विकासखंड चम्पावत के ग्राम नधान में पशु चिकित्सा एवं बर्ड फ्लू जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीण पशुपालकों की सक्रिय भागीदारी रही। कुल 37 पशुओं का उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में पशुपालकों को एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) जैसी गंभीर बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्हें इसके लक्षण, बचाव, रोकथाम एवं उपचार संबंधी पहलुओं से अवगत कराया गया ताकि समय पर सतर्कता बरती जा सके।

इसके साथ ही, शिविर में पशुपालकों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं कृषि ऋण हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लाभों को विस्तार से समझाया गया। पशुपालकों को बताया गया कि इन योजनाओं से न केवल पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा अन्य योजनाओं, टीकाकरण कार्यक्रमों एवं आधुनिक पशुपालन पद्धतियों की भी जानकारी साझा की गई।

शिविर में राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री राहुल दरियाल तथा वैक्सीनेटर श्रीमती रेखा पाण्डे उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया और पशुपालकों को वैज्ञानिक ढंग से पशुपालन करने हेतु प्रेरित किया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement