1 टन जीवित बकरियों की सप्लाई से पशुपालकों को मिली 2.96 लाख की आय*।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 29 अगस्त 2025

*1 टन जीवित बकरियों की सप्लाई से पशुपालकों को मिली 2.96 लाख की आय*

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों के क्रम में जनपद चम्पावत में आईटीबीपी एवं पशुपालन विभाग के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत स्थानीय पशुपालकों द्वारा 1 टन जीवित बकरियों की सप्लाई की गई।

इस सप्लाई में लोहाघाट क्षेत्र के कर्ण करायत निवासी श्री अमन फर्त्याल द्वारा 11 बकरियां, चौरागूंठ पार्टी निवासी श्री खीम राम द्वारा 19 बकरियां तथा मोरारी चम्पावत निवासी श्री भूवन चंद्र द्वारा 17 बकरियां उपलब्ध कराई गईं। इस प्रक्रिया से लाभार्थी पशुपालकों को कुल ₹2 लाख 96 हजार की शुद्ध आय प्राप्त हुई, जिससे पशुपालकों में उत्साह का वातावरण बना।

सप्लाई की संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी एवं संचालन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुन्धरा गर्ब्याल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक, डॉ. राहुल, श्री सचिन सहित आईटीबीपी के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों को पशुपालन को वैज्ञानिक पद्धति से अपनाने और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अधिक उत्पादन एवं आय अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित भी किया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement