समाज कल्याण की समीक्षा बैठक।

चम्पावत 20 मई 2025

 

*समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु माननीय उपाध्यक्ष श्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित*

समाज कल्याण की समीक्षा बैठक।

*समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति उत्तराखंड सरकार के माननीय उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार, चम्पावत में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई*। बैठक में जनपद चम्पावत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

समाज कल्याण की समीक्षा बैठक।

बैठक में उपाध्यक्ष श्री कर्णवाल ने समाज कल्याण विभाग के रिक्त पदों को शीघ्रता से विधिवत भरने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति, विधवा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन इत्यादि योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और इनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए।

 

छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर उपाध्यक्ष ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शत प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

 

इस क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त विद्यालयों से आगामी 15 दिनों के भीतर छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रेषित करने के निर्देश दिए।

 

माननीय उपाध्यक्ष ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार, प्राथमिकता आधारित कार्यप्रणाली अपनाने एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित कैंप आयोजित किए जाएं।

 

कुपोषण की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे, इसके लिए सभी संभावित प्रयास किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में माननीय विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह सामंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल सहित समस्त खंड विकास अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे।jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

9411399134

7817899503

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement