मानेश्वर समाचार।
22 अगस्त 2025
गैरसैण में चल रहे विधान सभा सत्र में जहां प्रदेश में आई आपदा की चर्चा होनी थी, वहां दिखाया कांग्रेस ने अपना खूनी चेहरा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस को किया चौराहे में बेनकाब।
चंपावत। गैरसैण में चल रहे विधान सभा सत्र के दौरान उस समय कांग्रेस द्वारा अपना डरावना चेहरा दिखा कर उस सदन की मर्यादाओं एवं संसदीय परंपराओं को तार-तार कर दिया जिसमें उत्तरकाशी के धराली एवं विभिन्न स्थानों में आई आपदा समेत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी थी। ऐसे महत्वपूर्ण चर्चाओं में विघ्न डालने का कार्य पार्टी के ऐसे नेताओं द्वारा किया गया जो प्रतिपक्ष के नेता होने के साथ उप नेता भी शामिल थे। आज भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द सामंत के नेतृत्व में निकाले गए जूलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कांग्रेस ने प्रतिपक्ष के नेताओं को समझना चाहिए था कि विधानसभा की कारवाही के दौरान शासन का एक घंटे में लाखों रुपए खर्च होते हैं। विधानसभा ऐसा मंच है जहां जन सरोकारों को लेकर चिंतन व मनन किया जाता है।ऐसे स्थान में कांग्रेस ने अपना जो आचरण दिखाया है उससे उत्तराखण्ड की प्रकृति एवं संस्कृति दोनों ही शर्म सार हुए हैं। मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा के संचालन में वक्ताओं का कहना था कि एक और जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ऊंचाई को लगातार स्पर्श करता जा रहा है। लोगों का जीवन सुविधा जनक होने के साथ सरकार उनकी अपेक्षाओं में पूरी तरह खरा उतरती जा रही है। यही बात कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। यही वजह है कि कांग्रेस अपनी मर्यादाओ को पार कर ऐसा आचरण कर रही है। जिसे देख कर सभी लोग उस पर थू-थू कर रहे हैं। भाजपाइयों ने आम चौराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंक कर अपनी नाराज़गी का इजहार किया।
पुतला फूंकने वालों में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे,
नगर पालिका की चेयरमैन प्रेमा पांडे, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, निर्मल मेहरा, बिट्टू साह, नंदन तड़ागी, सूरज प्रहरी, प्रकाश बिनवाल, सुंदर बोहरा, प्रकाश पांडे, राजू बिष्ट, पारस महर, अजय नरियाल, ललित भट्ट, नवीन तड़ागी, अजय प्रहरी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।




