डीएम प्रशांत आर्य के निर्देश पर आपदा प्रभावित इलाके मे लगाया चिकित्सा शिविर।

मानेश्वर समाचार।

3 अगस्त 2025

डीएम प्रशांत आर्य के निर्देश पर बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी के आपदा प्रभावित क्षेत्र कुपड़ा, कुंसाला व त्रिखली में क्लस्टर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उधर यमुनोत्री में स्यानाचट्टी-कुपड़ा-कुंसाला मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्राम कुपड़ा, कंसाला व त्रिखली में निवासरत स्थानीय लोगों का आवागमन सुचारू किए जाने हेतु प्रशासन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी है। बाधित आवागमन के कारण स्थानीय नागरिकों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध करने हेतु रविवार को उक्त गांवों में क्लस्टर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सर्वप्रथम मेडिकल टीम ने कुपड़ा में तथा उसके बाद कुशाला गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच , आवश्यक दवाएं व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। शिविर में कुल 260 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।

शिविर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों का टीकाकरण भी हुआ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement