स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए एनएचपीसी की सराहनीय पहल*

चम्पावत,

 

*स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए एनएचपीसी की सराहनीय पहल*

 

*मा.मुख्यमंत्री ने वन विभाग को उपलब्ध कराए गए तीन बहुउद्देशीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी, उप जिला चिकित्सालय टनकपुर को मिली फैको मशीन*

 

टनकपुर पावर स्टेशन, एनएचपीसी लिमिटेड, बनबसा ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं एवं पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। रविवार को बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में वन प्रभाग हल्द्वानी को दो तथा वन प्रभाग चम्पावत को एक बहुउद्देशीय वाहन उपलब्ध कराया गया। साथ ही उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर को मोतियाबिंद की शल्य चिकित्सा में उपयोग होने वाली एक फैको इमल्सीफिकेशन मशीन प्रदान की गई।

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को उपलब्ध कराए गए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों से वन विभाग की क्षेत्रीय गतिविधियों एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों को गति मिलेगी। वहीं, फैको मशीन मिलने से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने सीएसआर सेल के प्रयासों की सराहना की। टनकपुर पावर स्टेशन स्थानीय प्रशासन के समन्वय से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहा है।

 

इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख, टनकपुर पावर स्टेशन श्री ऋषि रंजन आर्य, जिला प्रशासन, वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement