मानेश्वर समाचार।
3 अगस्त 2025
डीएम देहरादून सविन बंसल के सम्मुख एक महिला ने गुहार लगाई थी कि उसका पति बात-बात पर उस पर बंदूक तान देता है। इस मामले में डीएम ने फौरन एक्शन लिया। डीएम ने संबंधित का लाइसेन्स निलंबित करते हुए शस्त्र ज़ब्त करने के निर्देश पुलिस को दिए। पीड़ित महिला शिखा ने गुहार लगाई थी कि उसका पति यश यादव आये दिन उसे डराता और धमकाता है। बंदूक तान कर दहेज की भी मांग करता है जिससे वह मानसिक दबाव की स्थिति में है। डीएम ने पीड़ित पत्नी की शिकायत और तथ्यों के आधार पर यश यादव पुत्र रविन्द्र सिंह यादव, निवासी मौहल्ला बंशीगौरा, मैनपुरी, थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी हाल निवासी चौ० भूपसिंह कोल्ड स्टोरेज प्रा०लि० कुरावली रोड़ मैनपुरी उ०प्र० को स्वीकृत शस्त्र लाईसेंस सख्या-311/थाना नेहरू कॉलोनी / देहरादून, एन.पी.बोर. रिवाल्वर / पिस्टल UIN 336261002327282019 को जनहित के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है तथा थानाध्यक्ष थाना नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया है कि वह विपक्षी का शस्त्र राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करते हुए पुलिस अभिरक्षा में रखे।
उधर विपक्षी को आदेश के सापेक्ष अपना पक्ष 15 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। इस आशय का नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न शस्त्र लाईसेंस को अन्तिम तौर पर निरस्त कर दिया जाये।
Jaya punetha editor in chief ।



