अपने गांव को “मॉडल अम्बेडकर विलेज ” बनाने के लिए ग्राम प्रधान बनी 22 वर्षीय छात्रा।

मानेश्वर समाचार।

2 अगस्त 2025

अपने गांव को “मॉडल अंबेडकर विलेज” बनाने के लिए ग्राम प्रधान बनी 22 वर्षीय छात्रा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बबीता को बधाई देते हुए बढ़ाया उसका हौसला।

लोहाघाट: बराकोट ब्लाक अंतर्गत अंबेडकर गांव के लोगों ने इस दफा अपने गांव की कमान 22 वर्षीय ऐसी युवती को सौंपी है। जिसका इरादा गांव की तस्वीर और लोगों की तकदीर बदलने का है। इस युवा ग्राम प्रधान का हर व्यक्ति स्वागत कर रहा है। फार्मेसी डिप्लोमा प्राप्त एवं बीए की छात्रा बबीता का कहना है कि वह अपने गांव का जिले का एक ऐसा “मॉडल अंबेडकर विलेज” की शक्ल देना चाहती है। जिसे अन्य गांव के लोग उसका अनुसरण कर सके। बबीता का कहना है कि जब वह अन्य स्थानों में देखती हैं कि गांव समृद्ध होते जा रहे हैं, उन्हें इस बात का मलाल था कि उनका गांव क्यों? और किन कारणों से समृद्ध नहीं हो पा रहा है? जबकि पूरे गांव की आबादी अनुसूचित जाति के लोगों की है। बबीता का इरादा गांव के पारंपरिक उद्योग को आधुनिक ज्ञान विज्ञान से विकसित करने, सभी को शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पेयजल, गांव के आंतरिक मार्गों का निर्माण, मौन पालन जैसे तमाम कार्य करना चाहती है। वह अपने गांव को इतना स्वच्छ रखना चाहती है कि दूर से ही उसकी चमक लोगों को आकर्षित कर सके। इस कार्य में वह विशेषज्ञों व अधिकारियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त करेगी। जोत प्रकाश की इस उत्साहित बेटी बबीता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बधाई देते हुए कहा कि जब मैने सुना कि बबीता अपने गांव को “मॉडल अंबेडकर विलेज” बनाने के लिए ग्राम प्रधान बनी है, तो मेरी खुशी और उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने कहा आज ऐसे ही उत्साहित नौजवानों की आवश्यकता है जो ऊंची सोच के साथ अपने गांव को ऐसी शक्ल दे, जिसका उदाहरण लेकर अन्य गांव के लोग भी उसी राह पर चल सकें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement