पंचायत चुनाव : चंपावत व बाराकोट के मतदान केंद्रों के लिए P2 पोलिंग पार्टियां रवाना ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 26 जुलाई 2025

*पंचायत चुनाव: चंपावत व बाराकोट के मतदान केंद्रों के लिए P2 पोलिंग पार्टियां रवाना*

 

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के द्वितीय चरण के तहत चंपावत जनपद के मतदान केंद्रों के लिए शनिवार को P2 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। ये पोलिंग पार्टियां विकासखंड चंपावत एवं बाराकोट के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में जाएंगी।

 

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने निर्वाचन कर्मियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और समयबद्ध मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

चंपावत विकासखंड से कुल 11 पोलिंग पार्टियां और बाराकोट से 2 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इनमें बाराकोट के सील और नेत्र सलान तथा चंपावत के खिरद्वारी, गंगसीर, लोहारजुला, बुडम, डांडाककनई, हेलागोठ, सेलागाड़, सौराई, बकौड़ा, फुरकियाझाला और कठोल शामिल हैं।

 

पोलिंग पार्टियों ने अपने निर्धारित डिस्पैच एवं कलेक्शन केंद्रों से बैलेट बॉक्स सहित सभी आवश्यक निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर सुरक्षित रूप से गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

 

समय से मतदान व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से इन पोलिंग पार्टियों को पूर्व में रवाना किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके और मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement