रीठा – कून मोटर मार्ग से मलबा व बोल्डर हटाए गए , यातायात हुआ सुरक्षित ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 18 जुलाई 2025

 

*रीठा-कून मोटर मार्ग से मलबा व बोल्डर हटाए गए, यातायात हुआ सुरक्षित*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) लोहाघाट द्वारा रीठा से कून मोटर मार्ग पर मलबा एवं बोल्डर हटाने का कार्य त्वरित गति से किया गया। यह कार्य मानसून सीजन के मद्देनज़र सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था।

 

पीएमजीएसवाई विभाग की टीम द्वारा लगभग 03 किलोमीटर में सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को पूर्णतः सुरक्षित व सुगम बनाया गया, जिससे क्षेत्रीय जनसामान्य को आवागमन में सुविधा मिल सके। साथ ही, सड़क में पड़े गड्ढों को भरकर मोटर मार्ग की स्थिति को और बेहतर बनाया गया।

 

उल्लेखनीय है कि मार्ग पूर्व से यातायात हेतु सुचारु था, परंतु सड़क किनारे जमा मलबा एवं बोल्डर संभावित दुर्घटनाओं का कारण बन सकते थे। अतः विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर यह कार्यवाही की गई।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून अवधि में सड़क सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा या असुविधा से आमजन को बचाया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement