मुख्यमंत्री के खेलोंमुख प्रयासों को मिल रही उड़ान – लोहाघाट की अनामिका जैसी प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चम्पावत को दिलाया गौरव।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 18 जुलाई 2025

 

*मुख्यमंत्री के खेलोन्मुख प्रयासों को मिल रही उड़ान- लोहाघाट की अनामिका जैसी प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चंपावत को दिलाया गौरव*

 

*जिलाधिकारी ने अनामिका को किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*

 

प्रदेश में खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल है कि जनपद चंपावत की प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

 

इसी क्रम में लोहाघाट की होनहार कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट ने एक बार फिर जनपद को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर गौरवान्वित किया है। अनामिका ने 04 से 07 जुलाई 2025 तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक (सिल्वर) अर्जित किया। यह उपलब्धि न केवल चंपावत जनपद, बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है।

 

*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अनामिका को जिलाधिकारी कार्यालय में सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं*।

 

कक्षा 10 में अध्ययनरत 15 वर्षीय अनामिका बिष्ट, श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट एवं श्री हरीश सिंह बिष्ट की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण को दिया है। उनका प्रशिक्षण युवा भवन, लोहाघाट में कोच श्री दीपक सिंह अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट के निर्देशन में हुआ, जिनकी सक्रिय भूमिका से अनामिका के खेल कौशल को निरंतर निखारा गया।

 

इस अवसर पर *जिलाधिकारी ने कहा, “अनामिका जैसी प्रतिभाएं जनपद को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला रही हैं। इनका अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास आज की युवा पीढ़ी के लिए एक सशक्त प्रेरणा स्रोत है। खेलों के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्टता बनाए रखना आवश्यक है, जिससे संतुलित व्यक्तित्व का निर्माण हो सके।”*

 

*केवल अनामिका ही नहीं, बल्कि जनपद की अन्य होनहार खिलाड़ी सांची मुरारी, भावना अधिकारी एवं वत्सला जोशी का भी चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। ये सभी खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व 2nd AKF यूथ कैंप एवं चैंपियनशिप – 11 से 15 अगस्त 2025, हांगझोउ, चीन, AKF एशियन कैडेट, जूनियर एवं अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप – 5 से 7 सितंबर 2025, ग्वांगझोउ, चीन और WKF कराटे 1-सीरीज़ A – 3 से 5 अक्टूबर 2025, कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगी।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके भावी अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि, “जनपद प्रशासन इन खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement