पैन इंडिया रेस्क्यू अभियान के तहत टनकपुर में बाल श्रम के विरुद्ध संयुक्त निरीक्षण अभियान।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 14 जुलाई 2025

*पैन इंडिया रेस्क्यू अभियान के तहत टनकपुर में बाल श्रम के विरुद्ध संयुक्त निरीक्षण अभियान*

 

पैन इंडिया रेस्क्यू अभियान के तहत टनकपुर में बाल श्रम के विरुद्ध संयुक्त निरीक्षण अभियान।

बाल श्रम पर नियंत्रण एवं इसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पैन इंडिया रेस्क्यू अभियान के तहत सोमवार को जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र (वार्ड संख्या 1 से 5) में जिला टास्क फोर्स (DTF) द्वारा एक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

 

इस अभियान में श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, तथा पुलिस विभाग की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में बाल श्रम की संभावनाओं का परीक्षण कर उसे रोकना एवं इसके प्रति जनजागरूकता फैलाना था।

 

निरीक्षण के दौरान टीम ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों, होटल, ढाबा, दुकान एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गहन सर्वेक्षण किया। अभियान के दौरान किसी भी स्थान पर कोई बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया।

 

इसके अतिरिक्त, टीम द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम निषेध अधिनियम एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही, सभी प्रतिष्ठानधारियों से यह शपथ-पत्र भरवाया गया कि वे अपने संस्थान में किसी भी प्रकार के बाल श्रमिक को कार्य नहीं दे रहे हैं तथा भविष्य में भी इस पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

 

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाल श्रम के विरुद्ध इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement