देवीधार के पास गंगोत्री रोड में सेंट्रो कार पेड़ से टकराई, चार घायल।

मानेश्वर समाचार।

12 जुलाई 2025

गंगोत्री राजमार्ग के देवीधर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें बैठे चारो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डुंडा चौकी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। वाहन संख्या UK 07V.9010 सेंट्रो कार उत्तरकाशी से देवीधार की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर नोलियासौड के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें बैठे चारों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है। चारों व्यक्ति वाहन में फंसे होने के कारण गाड़ियों के दरवाजे तोड़कर घायल व्यक्तियों को निकाला गया और 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय डुंडा भेजा गया जिसमें एक व्यक्ति कि सर में गंभीर छोटे होने के कारण उसे राजकीय चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर किया गया अन्य तीन व्यक्तियों का उपचार राजकीय चिकित्सालय डुंडा में चल रहा है।

दुर्घटना में घायल घायल व्यक्तियों में उत्तम पुत्र सुंदरलाल निवासी बोन उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष,आशीष भारती पुत्र राकेश भारती निवासी ग्राम ब्याली बड़कोट उम्र 30 वर्ष,गगन पुत्र मोहन निवासी बोन उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष व कैलाश पुत्र लक्ष्मण निवासी जुणगा धरासू उम्र 30 वर्ष हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement