मढूवा पेयजल योजना बहाल, अब 24 घंटे मिलेगी जल आपूर्ति।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 10 जुलाई 2025

 

*मढूवा पेयजल योजना बहाल, अब 24 घंटे मिलेगी जल आपूर्ति*

 

उत्तराखंड जल संस्थान, चंपावत के अनुरक्षणाधीन मढूवा पेयजल योजना की पाइपलाइन हाल ही में चट्टान और पेड़ों के गिरने से विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल संस्थान द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया।

 

सभी प्रभावित स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। अब पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू कर दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।

 

इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्री बिलाल यूनुस ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है और मडुवा योजना से जुड़े क्षेत्रों में अब नियमित रूप से 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना से 100 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement