नगर पंचायत बनबसा द्वारा निराश्रित पशुओं को भेजा गया गौसदन।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार।

26 जून, 2025

 

*नगर पंचायत बनबसा द्वारा निराश्रित पशुओं को भेजा गया गौसदन*

 

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु नगर पंचायत बनबसा एवं पशु चिकित्सालय बनबसा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में आवारा रूप से विचरण कर रहे 10 निराश्रित गौवंशीय पशुओं को पकड़कर कालाझाला स्थित गौसदन में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया गया।

 

यह कार्रवाई नगरवासियों को आवारा पशुओं से हो रही असुविधाओं, सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं एवं स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए की गई है। इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे नगर क्षेत्र में सुव्यवस्था बनी रहे।

 

इस अभियान में अधिशासी अधिकारी श्री दीपक चन्द्र, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. फरहीन ताहिर, वार्ड संख्या 3 के मा० सभासद श्री मोनू, पशुचिकित्सा फार्मेसी अधिकारी श्री किशन चन्द, पशुधन सहायक श्री बहादुर सिंह, सुपरवाइजर श्री प्रमोद तथा पर्यावरण मित्र श्री नरेश विश्वकर्मा, श्री होरी लाल, श्री राजपाल, श्री रजनीश, श्री विजयपाल, श्री महेन्द्रपाल, श्री नीरज एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक श्री योगेश बेलवाल का सहयोग रहा।

 

नगर पंचायत बनबसा द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि वे अपने पालतु पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा नगर की स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Jaya punetha editor in chief ।