जनपद चम्पावत के ग्राम सभा देवीपुरा में 2 किलोमीटर लंबी घेरबाड़ से किसानों व ग्रामीणों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार*

चम्पावत,

 

*जनपद चम्पावत के ग्राम सभा देवीपुरा में 2 किलोमीटर लंबी घेरबाड़ से किसानों व ग्रामीणों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की कृषक संबंधी कल्याणकारी नीतियों और किसानों की सुरक्षा व आजीविका को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता के तहत जनपद चम्पावत के ग्राम सभा देवीपुरा में लगभग 2 किलोमीटर लंबी घेरबाड़ का कार्य पूरा होने से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

 

प्रदेश सरकार की कृषक हितैषी योजनाओं का उद्देश्य किसानों को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान से बचाना तथा उन्हें सुरक्षित व भरोसेमंद माहौल प्रदान करना है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। देवीपुरा ग्राम सभा के मजगांव क्षेत्र सहित गांव में सोनिया क्षेत्र तक लगाई गई इस 2 किलोमीटर की तारबाड़ से पहले मगरमच्छ और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही रहती थी, जिससे ग्रामीणों व किसानों की सुरक्षा और फसलों को लेकर चिंता बनी रहती थी। अब घेरबाड़ लगने के बाद जंगली जानवरों की समस्या से काफी राहत मिली है।

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित कृषक कल्याण नीतियों व जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से तारबाड़-घेरबाड़ लगाने का कार्य जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिससे कृषकों को सीधा लाभ हो रहा है, एवं पहले की तुलना में अब खेतों में पैदावार की रक्षा हो रही है और गांव के लोग निश्चिंत होकर अपने काम कर पा रहे हैं।

 

इस अवसर पर ग्राम सभा देवीपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीराचंद ने कहा कि 2 किलोमीटर लंबी इस घेरबाड़ के बनने से पहले यहां मगरमच्छ व अन्य जंगली जानवर आया करते थे, लेकिन अब जानवरों की कोई समस्या नहीं रही है और इससे गांव वाले बहुत संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि गांव में सोनिया तक यह तारबाड़ लगी हुई है और यह योजना उन्हें मुख्यमंत्री जी द्वारा दी गई थी। हीराचंद ने कहा कि इस व्यवस्था से अब पैदावार की रक्षा हो रही है और पूरे गांव की ओर से माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया है।

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement