जल संरक्षण में चम्पावत की धाक, राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतिम चरण तक पहुंचा जिला

जल संरक्षण में चम्पावत की धाक, राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतिम चरण तक पहुंचा जिला

केंद्रीय टीम ने तीन दिन तक परखे जल स्रोत पुनर्जीवन, झील और वर्षा जल संचयन के काम

 

चम्पावत। सूखते जल स्रोतों को फिर से जीवित करने और बारिश के पानी को सहेजने की दिशा में चम्पावत जिले के प्रयास अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की ओर हैं। जल शक्ति मंत्रालय के 7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2026 के लिए जिले को अंतिम चरण के भौतिक सत्यापन के लिए चुना गया है। मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने तीन दिनों तक जिले में जल संरक्षण कार्यों को जमीन पर जाकर परखा।

 

दौरे के अंतिम दिन टीम ने लोहाघाट की अक्कल धारा के पुनर्जीवन कार्य देखे, जो सारा योजना के तहत प्रस्तावित हैं। इसके बाद कोलीढेक झील का निरीक्षण किया गया। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छत के पानी को सहेजने के लिए बनाए गए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग टैंक की गुणवत्ता भी जांची गई। भिंगराड़ा वन रेंज में कैम्पा और ग्रीन इंडिया मिशन के तहत किए गए वृक्षारोपण, चाल-खाल, गली प्लगिंग और चेकडैम जैसे कार्यों का भी अवलोकन किया गया।

 

निरीक्षण के बाद केंद्रीय टीम ने जिले में जल संरक्षण के नवाचारों और कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की। टीम ने जिला सारा सेंटर के उस समन्वय की भी तारीफ की, जिसके जरिए सिंचाई, पेयजल और वन विभाग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट रविंद्र रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement