चम्पावत ,
*उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड: ज्ञानखेड़ा में आयोजित शिविर में 1201 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बांटी गईं 4244 किट*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लगातार गति दी जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को न्याय पंचायत मोहनपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम ज्ञानखेड़ा स्थित पंचायत भवन में एक भव्य और व्यवस्थित सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना था।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और श्रमिकों के कल्याणार्थ संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर एक श्रमिक के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
मा0 मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप श्रमिक वर्ग को शासन की योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) के अंतर्गत पंजीकृत कुल 1201 निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया गया।
श्रमिकों के कल्याण और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस शिविर के दौरान कुल 4244 सामग्री किटों का वितरण किया गया। इन उपयोगी किटों में विशेष रूप से 1842 शिक्षण किट शामिल थीं, जो श्रमिकों के मेधावी बच्चों की पढ़ाई में सहायक सिद्ध होंगी। इसके साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 1201 पोषण किट और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 1201 स्वच्छता किट का भी वितरण किया गया।
सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति और श्रमजीवियों के विकास के लिए साथ कार्य कर रही है।
Jaya punetha editor in chief.




