मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लोहाघाट–रौसाल सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य जारी*

चम्पावत,

 

*मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लोहाघाट–रौसाल सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य जारी*

 

*सड़क की मरम्मत से क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा*

 

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सड़कों को गड्ढामुक्त करने संबंधी दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में सड़क सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा लोहाघाट–रौसाल मोटर मार्ग पर गड्ढों को भरने एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

 

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट मयंक तिवारी ने बताया कि मार्ग को गड्ढामुक्त कर आवागमन सुगम बनाने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। सड़क की स्थिति बेहतर होने से स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी तथा यातायात अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

 

इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सड़क का सुधार दैनिक आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मरम्मत कार्य से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही बाजार, शिक्षण संस्थानों एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement