उत्तराखंड सरकार का संकल्प: “स्वस्थ उत्तराखंड, सशक्त उत्तराखंड”—टनकपुर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

चम्पावत,

 

*उत्तराखंड सरकार का संकल्प: “स्वस्थ उत्तराखंड, सशक्त उत्तराखंड”—टनकपुर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, सुगम और उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए सरकार निरंतर संकल्पबद्ध है।

 

इसी कड़ी में, मा. मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और ‘स्वस्थ उत्तराखंड’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टनकपुर में 17 से 18 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक विशाल ‘मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल (बरेली) के विशेष योगदान से आयोजित कियाजा रहा है।

 

इस बहुउद्देशीय स्वास्थ्य महाअभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके घर के समीप ही बेहतरीन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।

 

माननीय मुख्यमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि राज्य के किसी भी नागरिक को आर्थिक तंगी या भौगोलिक दूरियों के कारण इलाज से वंचित नहीं रहना पड़े। इस शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग तथा मानसिक रोग से जुड़े प्रदेश और देश के नामचीन विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, आमजन की सुविधा के लिए शिविर स्थल पर ही निःशुल्क परामर्श, बी.पी. जांच, ब्लड शुगर जांच, और ई.सी.जी. जैसी महत्वपूर्ण जांचों के साथ-साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरण की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

 

सरकार ‘आयुष्मान भारत योजना’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य के अधिकार को और अधिक सशक्त बना रही है, ताकि हर गरीब परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए संबल मिल सके।

प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं और परामर्श के समय अपने पुराने चिकित्सीय पर्चे एवं जांच रिपोर्ट अवश्य साथ लाएं।

 

किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7983069823 पर संपर्क किया जा सकता है। माननीय मुख्यमंत्री के इस कल्याणकारी विजन के तहत आयोजित हो रहे ऐसे शिविर न केवल नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं, बल्कि एक स्वस्थ, निरोगी और खुशहाल उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement