आगामी खनन सत्र 2026-27 के लिए जनपद चम्पावत में खनन संक्रियाएं प्रारम्भ करने की स्वीकृति*

चम्पावत,

 

*आगामी खनन सत्र 2026-27 के लिए जनपद चम्पावत में खनन संक्रियाएं प्रारम्भ करने की स्वीकृति*

 

वर्षाकाल के दौरान नदी तल से लगी निजी नाप भूमि, राजस्व भूमि एवं वन भूमि में उपखनिजों के खनन/चुगान से संबंधित पट्टों को बाढ़ एवं अतिवृष्टि से होने वाली जन-धन की क्षति की दृष्टिगत रखते हुए जनपद चम्पावत में खनन गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के उपरांत आगामी खनन सत्र 2026-27 के लिए खनन संक्रियाएं प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में आगामी खनन सत्र 2026-27 की समस्त स्वीकृत खनन संक्रियाओं को 01 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

 

वर्षाकाल में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से संभावित जन-धन की क्षति तथा नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए पूर्व में 30 जून 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक समस्त खनन पट्टाधारकों/अनुज्ञाधारकों के खनन कार्य प्रतिबंधित किए गए थे।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि अब वर्षाकाल समाप्त होने के उपरांत शासन के निर्देशों के अनुपालन में खनन सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित एवं स्वीकृत खनन गतिविधियों को नियमानुसार प्रारम्भ करने की अनुमति दी गई है।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में खनन कार्य शासन द्वारा निर्धारित नियमों, पर्यावरणीय मानकों एवं स्वीकृत शर्तों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं।

 

खनन गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए किसी भी प्रकार के अवैध खनन, अवैध परिवहन अथवा नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Jaya punetha editor in chief

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement