*मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली गति: चम्पावत में ‘आशा स्वयं सहायता समूह’ द्वारा सचल फूड वैन व रेस्टोरेंट का शुभारंभ*

चम्पावत,

*मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली गति: चम्पावत में ‘आशा स्वयं सहायता समूह’ द्वारा सचल फूड वैन व रेस्टोरेंट का शुभारंभ*

 

*ग्रामोत्थान परियोजना की नायाब पहल: चम्पात में ‘आशा स्वयं सहायता समूह’ द्वारा सचल फूड वैन व रेस्टोरेंट का शुभारंभ*

 

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड’ के संकल्प और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के आर्थिक उन्नयन के विजन को धरातल पर उतारते हुए जनपद चम्पावत में एक और सराहनीय पहल हुई है। जनपद में निर्धनतम परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ‘ग्रामोत्थान रीप परियोजना’ की सामूहिक उद्यम योजना (वे साइड ईटरीज) के तहत एक सार्थक व नायाब पहल देखने को मिली है।

 

योजना के अंतर्गत बोरागोठ के चयनित ‘आशा स्वयं सहायता समूह’ की 07 महिलाओं द्वारा संचालित सचल फूड वैन व रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन एवं शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी एवं किरन देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

उद्घाटन के अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि सचल फूड वैन के संचालन से एक ओर जहाँ समूह से जुड़ी महिलाओं की आय में उल्लेखनीय इजाफा होगा, वहीं दूसरी ओर अन्य महिलाओं में भी सामूहिक उद्यम कार्यों के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ेगी।

 

कार्यक्रम में आशा समूह की अध्यक्ष मीना देवी ने ग्रामोत्थान परियोजना का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए सचल फूड वैन के माध्यम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक (संस्थाएं) प्रकाश पाठक ने फूड वैन के नियमित, सुचारू संचालन तथा समुचित रखरखाव हेतु समूह की महिलाओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।

वहीं सहायक प्रबंधक (आजीविका) सुमित कुमार ने समूह को नियमित आय-व्यय का सही ब्यौरा रखने, आवश्यक दस्तावेजों के रख-रखाव तथा वैन संचालन से जुड़ी तकनीकी बारीकियों की जानकारी प्रदान की।

 

इस अवसर पर टनकपुर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, आशा समूह की समस्त महिला सदस्य, ओम संकुल संघ के बोर्ड सदस्य व स्टाफ, ब्लॉक रीप से हरीश गोस्वामी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, जिलाध्यक्ष दीपा जोशी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement