त्रिस्तरीय पंचायत उप प्रधान सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर चम्पावत में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां*

चंपावत

*त्रिस्तरीय पंचायत उप प्रधान सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर चम्पावत में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां*

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप प्रधान सामान्य निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की गई है। इस चुनावी प्रक्रिया के सफल संपादनार्थ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए उन्हें अधिग्रहित किया गया है।

चुनाव के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो ग्राम पंचायतों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगी।

वहीं, संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के समन्वय और नियंत्रण के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी०एस० खाती को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) की जिम्मेदारी दी गई है, जो सभी निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

निर्वाचन के दौरान यातायात और वाहनों की निर्बाध व्यवस्था के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री मनोज बगोरिया को नोडल अधिकारी यातायात बनाया गया है, जो मतदान पार्टियों के लिए वाहनों का आवंटन और उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

मतपत्रों की समय पर व्यवस्था और कोषागार से उनकी प्राप्ति के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी श्री महेश कुमार को प्रभारी अधिकारी मतपत्र नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, चम्पावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खंडों में निर्वाचन गतिविधियों, मतदान दलों के प्रशिक्षण और मतपेटियों की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनावी गतिविधियों की त्वरित सूचना और नियंत्रण के लिए जिला प्रबन्धन अधिकारी श्री देवेन्द्र पटवाल को प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम नियुक्त किया गया है, जिनका मुख्य कार्य सभी विकास खंडों से मतदान दलों की रवानगी और मतगणना परिणामों की रिपोर्ट पंचास्थानि चुनावालय तक पहुंचाना होगा।

इसके अतिरिक्त, निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों के लिए ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री प्रियंका भट्ट को नोडल अधिकारी ईंधन व्यवस्था नामित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं ताकि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement