अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चम्पावत के बनबसा मिनी स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का होगा आयोजन।

चम्पावत, 18 जून 2026

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चम्पावत के बनबसा मिनी स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का होगा आयोजन*

*मा.मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बनबसा मिनी स्टेडियम में होगा भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन*

आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत के बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण एवं गौरवमयी कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे तथा आमजन के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, आपदा प्रबंधन, साउंड सिस्टम, मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, स्वयंसेवकों की तैनाती तथा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं से योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन जनपद चम्पावत में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement