चम्पावत जनपद में 16 व 17 जून को चम्पावत नगर पालिका में सजेगा ‘लोक कल्याण मेला’।

चंपावत 15 जून 2026

*चम्पावत जनपद में 16 व 17 जून को चम्पावत नगर पालिका में सजेगा ‘लोक कल्याण मेला’*

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा शहरी विकास निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चम्पावत जनपद में विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस देशव्यापी मुहिम के अंतर्गत जनपद स्तर पर ‘स्वनिधि महोत्सव’, निकाय स्तर पर ‘लोक कल्याण मेला’ तथा सेंसस टाउन क्षेत्र में ‘स्वनिधि शिविरों’ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चम्पावत एवं नोडल अधिकारी भरत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित करना है।

 

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद चम्पावत में 16 और 17 जून 2026 को नगर पालिका कार्यालय सभागार में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

इस वृहद आयोजन का मूल उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों तथा उनके आश्रितों की सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को रेखांकित करना है, जिससे विभिन्न हितधारकों के मध्य इस कल्याणकारी योजना के प्रति जागरूकता का प्रसार किया जा सके। इन मेलों और शिविरों के माध्यम से क्षेत्र के समस्त फेरी व्यवसायियों (स्ट्रीट वेंडर्स) को ऋण एवं क्रेडिट कार्ड तक सुगम पहुंच प्रदान करने, उनके डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा उन्हें सरकार की अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का ठोस प्रयास किया जाएगा।

अभियान की सफलता और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बैंकों और फेरी व्यवसायियों के मध्य संयुक्त बैठकों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही नए वेंडर्स का सर्वेक्षण कर उन्हें भी योजना की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा। इस संपूर्ण अभियान को प्रशासनिक गरिमा के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बैंकिंग संस्थानों, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), डिजिटल भुगतान एग्रीगेटर्स (DPA) तथा टाउन वेंडिंग समितियों (TVC) के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक व व्यावहारिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के समस्त पात्र व्यवसायियों से इस शिविर में उपस्थित होकर केंद्र व राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई है ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement