मानेश्वर समाचार।
14 जून 2025
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया नशे के विरुद्ध व्यापक जन जागरण अभियान।
नशे के धंधे बाजों को समाज अपना दुश्मन मानकर, उनका करें सामाजिक “बायकॉट” – थानाध्यक्ष
श्रीरीठासाहिब। लधियाघाटी क्षेत्र में नशे के तस्करों के लिए काल बनकर आए थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने अब दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। सुदूर कठोल गांव में आयोजित चौपाल में उनका कहना था की सामाजिक जागरूकता के बल पर ही नशे का प्रभाव समाप्त किया जा सकता है। इस कार्य में जनसहभागीता मील का पत्थर साबित होगी। उनका कहना था कि नशे का कारोबार कर दूसरों के बच्चों का भविष्य बिगाड़ने वाला व्यक्ति हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। ऐसे लोगों की पहचान कर न केवल इनका सामाजिक “बायकॉट” किया जाना चाहिए। बल्कि इनके बारे में तत्काल पुलिस को भी सूचना दी जानी चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों पर भी चिंता व्यक्त की बगैर जानकारी के किसी अजनबी व्यक्ति का फोन ना उठाएं यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं तो तत्काल 1903 नंबर पर डायल करें जिससे आपको राहत मिल सकती है बाद में भट्ट ने डांडा गांव में चल रही रामलीला में भाग लिया तथा लोगों से नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा संचालित कार्यवाही में सहयोग देने की अपील की। ग्रामीणों का कहना था कि भट्ट के यहां आने के बाद लधियाघाटी क्षेत्र में अपराधिक तत्वों का पूरी तरह सफाया हो चुका है। तथा नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जानी चाहिए। जिसमें ग्रामीण उनका पूरा सहयोग करेंगे।
थानाध्यक्ष के साथ इस अभियान में हेड कांस्टेबल विक्रम बिष्ट, चंद्र सिंह, बलबीर सिंह, संदीप बोहरा,अरविंद तिवारी, सुमित राणा आदि लोग शामिल थे।




