596 किलो जिंदा बकरी की आपूर्ति से स्थानीय पशुपालकों को ₹1.78 लाख की आमदनी।

चम्पावत 14 मई 2026

*596 किलो जिंदा बकरी की आपूर्ति से स्थानीय पशुपालकों को ₹1.78 लाख की आमदनी*

*आईटीबीपी–पशुपालन विभाग समन्वय से स्थानीय पशुपालकों को बड़ा लाभ, 596 किलो बकरी की हुई आपूर्ति*

आईटीबीपी एवं पशुपालन विभाग उत्तराखंड के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत जनपद चम्पावत के स्थानीय पशुपालकों द्वारा 36वीं वाहिनी आईटीबीपी, लोहाघाट को कुल 596 किलो जिंदा बकरी की आपूर्ति की गई।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार आपूर्ति की गई बकरियों का स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल की उपस्थिति में सप्लाई ऑफिसर डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान आईटीबीपी लाइन कमेटी के सदस्यों एवं विजिलेंस टीम द्वारा पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की जांच भी की गई।

इस आपूर्ति से स्थानीय पशुपालकों को कुल ₹1 लाख 78 हजार 800 रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई। यह पहल स्थानीय पशुपालकों की आय वृद्धि एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की समन्वित व्यवस्थाओं के माध्यम से स्थानीय पशुपालकों को बाजार उपलब्ध कराने एवं उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे ।

Jaya punetha editor in chief ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement