नगर क्षेत्र में वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण को जल्द मिलेगी नई दिशा, ट्रॉमेल मशीन संचालन की तैयारी तेज।

चम्पावत 11 मई 2026

*नगर क्षेत्र में वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण को जल्द मिलेगी नई दिशा, ट्रॉमेल मशीन संचालन की तैयारी तेज*

*जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट निस्तारण स्थल का किया निरीक्षण, लेगेसी वेस्ट प्रबंधन एवं आधुनिक निगरानी व्यवस्था पर दिया जोर*

नगर क्षेत्र चम्पावत में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) निस्तारण स्थल एवं मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में वर्षों से एकत्रित लेगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण हेतु प्रस्तावित ट्रॉमेल मशीन के शीघ्र संचालन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मशीन के संचालन की सभी तैयारियाँ जल्द पूर्ण की जाएँ, ताकि पुराने कूड़े के निष्पादन की प्रक्रिया तेजी से प्रारम्भ हो सके।

जिलाधिकारी ने निस्तारण स्थल की भौगोलिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से उपयुक्तता का आकलन करने हेतु साइट का हाइड्रोलॉजिस्ट एवं जियोलॉजिस्ट से विस्तृत सर्वे कराए जाने के निर्देश भी दिए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार के पर्यावरणीय प्रभाव अथवा भू-वैज्ञानिक जोखिम से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने केंद्र में वर्तमान में संचालित सूखे कूड़े के पृथकीकरण कार्यों की जानकारी भी ली तथा कूड़ा संग्रहण, पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को नगर क्षेत्र में संचालित अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, दैनिक कूड़ा निस्तारण व्यवस्था एवं संसाधन पुनर्चक्रण संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि दैनिक स्तर पर अपशिष्ट संग्रहण एवं निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ग्लव्स, मास्क, बूट सहित आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

नगर क्षेत्र में वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण को जल्द मिलेगी नई दिशा, ट्रॉमेल मशीन संचालन की तैयारी तेज।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement