*जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय लोहाघाट एवं उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का किया स्थलीय निरीक्षण*।

चंपावत 07 मार्च 2026

*जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय लोहाघाट एवं उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का किया स्थलीय निरीक्षण*

*लोहाघाट निरीक्षण: जिलाधिकारी ने परखीं व्यवस्थाएं, छात्र-छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र*

*अस्पताल में सफाई और पुस्तकालय में सुविधाओं पर डीएम का जोर, निर्माणाधीन ओटी को समय पर पूरा करने के निर्देश*

शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने लोहाघाट स्थित राजकीय पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। राजकीय पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया और उन्हें आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही सफलता का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन हेतु सीधे संपर्क करने का भरोसा भी दिया।

पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने हेतु जिलाधिकारी ने पुस्तकालयाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुस्तकालय का संचालन निर्धारित समय पर किया जाए और सभी उपलब्ध पुस्तकों को अनुक्रमण तालिका में सूचीबद्ध किया जाए ताकि पाठकों को सुविधा हो। परिसर की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने नियमित साफ-सफाई, नशा मुक्त वातावरण और असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी लगाने के कड़े निर्देश जारी किए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, कार्यप्रणाली और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि मानकों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के डॉ. राठी द्वारा पेयजल की समस्या जिलाधिकारी के सम्मुख रखी गई, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ समय सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण करने को कहा।

इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय के डॉ. राठी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, अस्पताल के कार्मिक, पुस्तकालय कर्मचारी एव छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

*जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय लोहाघाट एवं उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का किया स्थलीय निरीक्षण*।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement